ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जानी-मानी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अनामिका द्विवेदी : नन्हे मरीजों की मुस्कान ही जिनकी सबसे बड़ी पहचान*

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 8 views
*जानी-मानी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अनामिका द्विवेदी : नन्हे मरीजों की मुस्कान ही जिनकी सबसे बड़ी पहचान*


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रयागराज । जहाँ एक ओर डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है, वहीं वाराणसी की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका द्विवेदी इस कहावत को साकार करती नजर आती हैं। बच्चों की सेहत और मुस्कान को अपनी प्राथमिकता बनाने वाली डॉ. द्विवेदी आज क्षेत्र में एक भरोसेमंद और अनुभवी चिकित्सक के रूप में जानी जाती हैं। बच्चों की बीमारियों की सटीक पहचान और संवेदनशील इलाज के कारण उन्होंने अनगिनत परिवारों का विश्वास जीता है। उनके पास आने वाला हर बच्चा न केवल बेहतर इलाज पाता है, बल्कि एक अपनापन और स्नेह भी महसूस करता है।
डॉ. अनामिका द्विवेदी का मानना है कि हर बच्चा खास होता है, और उसका सही इलाज ही उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।उनकी यही सोच और समर्पण उन्हें अन्य डॉक्टरों से अलग बनाता है। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं, जो दिन-रात बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्पित हैं। वाराणसी के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके बीच ऐसी डॉक्टर मौजूद हैं, जो नन्हीं जिंदगियों को नई उम्मीद और खुशियाँ दे रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज के वाराणसी के जिला अध्यक्ष पंकज झा के इस विशेष रिपोर्ट से वाराणसी के ही नहीं अपितु वाराणसी के बाहर जिलों के बालक भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रकाशन सचिव रवीन्द्र कुशवाहा ने अपने जिला अध्यक्ष वाराणसी पंकज झा के रिपोर्ट की तारीफ करते हुए बताया कि झा की रिपोर्ट सामाजिक चेतना की प्रतीक है जो समाज को लाभ पहुंचाएगी।।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube