ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने संगठन की गतिविधियों पर दी विशेष जानकारी।

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 19 views
गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने संगठन की गतिविधियों पर दी विशेष जानकारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- (उत्तर प्रदेश)- उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण में निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर एक बजे संगठन के संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने संगठन की कार्यप्रणाली और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि संगठन देशभर में चौबीसों घंटे गौ माता की सेवा, सुरक्षा और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया।
स्वामी शिवानंद महाराज ने असम प्रदेश के मुख्यमंत्री को संगठन से जुड़ने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधि गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे भारत में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज के कार्यों और उनके नेतृत्व की भी विस्तार से जानकारी दी तथा सभी से गौ सेवा के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube