ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 33 views
कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।
प्रदेशाध्यक्ष भरत मेघवाल के निर्देश पर तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामलाल जाट की उपस्थिति में कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैयालाल रेगर द्वारा प्रस्तावित सूची में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कच्ची बस्तियों के विकास, वंचित वर्गों के उत्थान और पार्टी नीतियों को अंतिम छोर तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। वहीं जिलाध्यक्ष रेगर ने सभी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube