ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौहत्या रोकने के लिए समाज में राम मंदिर जैसी भावना जरूरी – *मोहन भागवत*

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 18 views
गौहत्या रोकने के लिए समाज में राम मंदिर जैसी भावना जरूरी – *मोहन भागवत*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- वृंदावन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गौ संरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में गौहत्या रोकने के लिए समाज में उसी प्रकार की जन-भावना विकसित करनी होगी, जैसी राम मंदिर निर्माण के समय देखने को मिली थी।
भागवत वृंदावन स्थित मलूक पीठ में संत मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि समाज गाय के प्रति समर्पित हो जाए और उसे अपनी आस्था का केंद्र बना ले, तो गौहत्या स्वतः ही बंद हो सकती है।
उन्होंने जन-जागरूकता पर जोर देते हुए कहा, “समाज को गायों का भक्त बनाओ, गौहत्या तुरंत रुक जाएगी। हमें जनता को जागरूक करना होगा, बाकी सब अपने आप हो जाएगा।”
आरएसएस प्रमुख ने अयोध्या में बने राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह केवल कुछ वर्षों का परिणाम नहीं, बल्कि दशकों के संघर्ष और देशव्यापी भावना का नतीजा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आया फैसला इसलिए संभव हुआ क्योंकि पूरे देश में एक समान भावना बन चुकी थी।
भागवत ने कहा कि इसी तरह यदि देशभर में गायों के संरक्षण को लेकर व्यापक जन-समर्थन और भावना विकसित होती है, तो गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में समाज और संगठनों के प्रयास लगातार जारी हैं और आगे भी जारी रहेगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube