ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हरियाणा में तेज हुआ गौ सम्मान आव्हान अभियान, गौ पुत्रों ने संभाली कमान।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 130 views
हरियाणा में तेज हुआ गौ सम्मान आव्हान अभियान, गौ पुत्रों ने संभाली कमान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- झज्जर- हरियाणा प्रदेश में गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेन्द्र सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र सागर नाथ महाराज के नेतृत्व में गौ पुत्रों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी शुरू कर दी है।
ब्रज धाम के संतों के आह्वान पर गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से गौ रक्षक, गौ सेवक और गौ भक्त एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। गौ पुत्रों ने बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनसे समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए जनसमर्थन जुटाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है।
गौ सम्मान आव्हान अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, जिससे इसे एक जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube