ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रज धाम के संत ने देशवासियों से गौ माता के सम्मान हेतु की भावुक अपील।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 218 views
ब्रज धाम के संत ने देशवासियों से गौ माता के सम्मान हेतु की भावुक अपील।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रज धाम के संत गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने देशभर के नागरिकों से हाथ जोड़कर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत देश भले ही आजाद हो चुका है, लेकिन आज भी गौ माता को वह सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पाई है जिसकी वह हकदार हैं।
संत धर्मदास महाराज ने ०7 अप्रैल को देश के संत समाज, किन्नर समाज, महिलाओं, पुरुषों और युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि “गौ सम्मान आव्हान अभियान” के तहत सभी लोग तन, मन और धन से जुड़ें और गौ माता के सम्मान के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान से किसी भी संस्था, ट्रस्ट या संगठन का नाम नहीं जुड़ा है, बल्कि इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं गौ माता और नंदी महाराज को माना गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को देशभर की तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने तथा देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी। साथ ही गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की भी अपील की जाएगी, जिससे गौ माता पर अत्याचार करने से पहले लोग कई बार सोचें।
संत धर्मदास महाराज ने बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यह अभियान केवल एक निवेदन है और सभी सनातन धर्म मानने वाले लोगों से इसमें सहभागी बनने की अपील है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता का प्रतीक

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube