ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग को फंसाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 66 views
इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग को फंसाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-शाहपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम-पता बताकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने और शादी का दबाव बनाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मुर्षिदुल इस्लाम लस्कर (20) निवासी हैलाकंडी, असम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बेंगलुरु से दस्तयाब किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य व वृताधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेश चंद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
ऐसे आया मामला सामने
पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम पर "आर्यन सिंह राजपूत" नाम से एक युवक ने दोस्ती की। आरोपी ने झूठी पहचान और भ्रामक जानकारी देकर युवती को मानसिक रूप से प्रभावित किया तथा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। संदेह होने पर परिजनों ने जांच की तो युवक की असली पहचान मुर्षिदुल इस्लाम लस्कर के रूप में सामने आई।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना शाहपुरा में प्रकरण संख्या 86/2026 धारा 78(2) बीएनएस, धारा 66 आईटी एक्ट व धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी मदद से पहुंची पुलिस आरोपी तक
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई में रही इनकी अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश चंद, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मीणा, कांस्टेबल हन्नी सिंह, अरविंद सिंह व सूर्यवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube