ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्राथमिक अध्यापक संघ ने ०4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 23 views
प्राथमिक अध्यापक संघ ने ०4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- मंगलवार को प्राथमिक अध्यापक संघ ब्लॉक राजगढ़ द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि अध्यापक लेवल प्रथम शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से शिक्षकों की चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें अध्यापक लेवल प्रथम की शीघ्र पदोन्नति, बी.एड इंटर्नशिप के दौरान वेतन कटौती आदेश को समाप्त करना, तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अवकाश कटौती की पूर्व व्यवस्था को बहाल करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि शिविरा पंचांग 2026-27 में अवकाश व्यवस्था में की गई कटौती के कारण शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक एवं प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ राजेश सैनी, नवीन मीना, अनिता शर्मा, नितिन शर्मा, कविता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube