ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 25 views
जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में की गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ जिला परिषद विनय पाठक एवं विकास अधिकारी बेगूं को निर्देश दिए कि परिसर के आसपास आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं तथा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले आमजन के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही परिसर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube