ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संघ संगोष्ठी संपन्न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 12 views
संघ संगोष्ठी संपन्न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री राजस्थान राजसमन्द भीम खण्ड में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन आनन्द वाटिका में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत गौ सेवा संयोजक चित्तौड़ प्रांत के भंवरजी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में भीम खण्ड के विभिन्न गांवों से श्रेणीवार प्रमुख जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन स्व का बोध पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में संस्कार अनुशासन एवं एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन कम से कम एक समय का भोजन साथ में करना चाहिए तथा सायं काल सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। जिससे पारिवारिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण हो सके।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube