ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वन स्टेट, वन इलेक्शन पर सरकार का फोकस तेज।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 42 views
वन स्टेट, वन इलेक्शन पर सरकार का फोकस तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- प्रदेश में वन स्टेट, वन इलेक्शन की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में पंचायती राज संस्थाओं और निकायों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी पर जोर दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य की 10 जिला परिषदों और 108 पंचायत समितियों का कार्यकाल नवंबर माह तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में इनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही एक साथ चुनाव कराना संभव हो सकेगा।
विस्तृत आंकड़ों पर नजर डालें तो ०6 जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल अगस्त से सितंबर के बीच समाप्त होगा। वहीं शेष ०4 जिला परिषदों और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल नवंबर से दिसंबर के दौरान पूरा होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अधिकांश निकायों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में सरकार पंचायती राज संस्थाओं और निकाय चुनावों को एक साथ आयोजित कर वन स्टेट, वन इलेक्शन की योजना को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube