ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अयोध्या धाम आश्रम में रामचरितमानस पाठ का समापन, भंडारे का हुआ आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 94 views
अयोध्या धाम आश्रम में रामचरितमानस पाठ का समापन, भंडारे का हुआ आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- जयपुर रोड अलवर में स्थित अयोध्या धाम आश्रम में आज श्री रामचरितमानस पाठ के समापन के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री अयोध्या धाम आश्रम में विराजमान श्री श्री 108 श्री गंगा दास जी वेदांती महाराज को गद्दीनशीन विवेक प्रधान महाराज (भूगोर) द्वारा आगामी 29 तारीख को भूगोर में आयोजित होने वाले शिव परिवार, माता वैष्णो देवी, मकरध्वज जी महाराज एवं त्रिलोक महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का ससम्मान निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर गौ सेवक राजेश जोशी, रामबाबू शर्मा, विष्णु शर्मा (रीडर), विप्र सेवा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, कैलाश जोशी (पीए), नरेश चौधरी, अनिल शर्मा, कपिल शर्मा, क्षितिज माथुर, महेंद्र,लक्ष्मी नारायण,बिहारी पाराशर,गजेंद्र शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बेनीवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में हवन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सभी भक्तों पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube