कस्बे वासी हुए नाराज ओर बैठे आमरण अनशन पर।
By Shubh Bhaskar ·
29 Dec 2025 ·
31 views
साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस सरकार ने राजगढ़ अलवर में केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की थी और अस्थाई रूप से
इसे कस्बे में शुरू भी किया गया।साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस सरकार ने राजगढ़, अलवर में केंद्रीय विद्यालय (KV) की घोषणा की थी और अस्थायी रूप से इसे कस्बे में शुरू भी किया गया। लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर अंयत्र ले जाया जा रहा जिसके कारण कस्बे वासी हुए नाराज ओर बैठे आमरण अनशन पर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस सरकार ने राजगढ अलवर में केंद्रीय विद्यालय (kv)की घोषणा की थी और अस्थाई रूप से इसे कस्बे में शुरु भी किया गया। मगर भाजपा सरकार की उदासीनता और गलत प्राथमिकताओं के कारण अंयत्र ले जाने के कारण इस प्रक्रिया को उलझा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि KV के लिए जो भूमि राजगढ़ तहसील के गोविंदपुरा गांव में प्रस्तावित की गई उस भूमि के पास खनन क्षेत्र के लीजधारक द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई, और यहाँ केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया रूक गई है।
यह राजगढ़ की जनता के साथ सरासर अन्याय है।
हालात यह है कि राजगढ़ के बाजार बंद हैं, मेगा हाईवे पर जाम लग रहा है, अपनी जायज़ मांग को लेकर राजगढ़ की जनता प्रदर्शन कर रही है, भूख हड़ताल पर बैठी है।
लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक न कलेक्टर-एडीएम मौके पर पहुँचे और न ही कोई मंत्री-विधायक जनता की सुनवाई को आया।
यह संवेदनहीनता और अहंकार भाजपा सरकार की असलियत उजागर करता है। जिसके कारण राजगढ़ सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रोस व्याप्त है।
आज शाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Govind Singh Dotasra और राज्य के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व हमारे विधायक के साथ धरना स्थल पर पहुँचकर यहाँ लोगों से वार्ता की, उनकी मांगों को सुना।
जनता की स्पष्ट भावना है; केन्द्रीय विद्यालय हर हाल में उपखंड राजगढ़ में ही खोला जाए। हम राजगढ़ के बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं होने देंगे।