ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 35 views
विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने की।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से ऑडिटोरियम शाहपुरा का भूमि पूजन एवं शिलान्यास – ₹11 करोड़,डाक बंगला शाहपुरा के नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास – ₹2 करोड़,बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय शाहपुरा का भूमि पूजन एवं शिलान्यास – ₹4 करोड़ 16 लाख,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य – ₹20.26 लाख,राउप्रावि रामपुरा बस्ती शाहपुरा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य – ₹20.26 लाख,राउप्रावि रेगर बस्ती तहनाल गेट में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य – ₹20.26 लाख,PSB राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में आईटीसी लैब एवं स्मार्ट क्लास रूम निर्माण कार्य – ₹50 लाख,वीर माता माणिक कंवर रा.उ.मा.वि. शाहपुरा में टीन शेड निर्माण कार्य – ₹17 लाख,स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल शाहपुरा में डोम निर्माण कार्य – ₹25 लाख
अपने संबोधन में कहा कि ये सभी विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को नई दिशा देंगे।
साथ ही कार्यक्रम में भाजपा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, माताये-बहने, देवतुल्यजन, अधिवक्ता बंधु, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube