ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ एवं भजन-सत्संग का आयोजन संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 19 views
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ एवं भजन-सत्संग का आयोजन संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के मुंडिया बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी श्रीश्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भजन-सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचरितमानस की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात महावीर बजरंगी का गुलाब के पुष्पों एवं मालाओं से अभिनंदन किया गया।
इसके बाद सुंदरकांड का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति में लीन होकर भगवान श्री राम और हनुमान जी के जयकारे लगाए।
संकट मोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान भजन-सत्संग में गायक कलाकार सौरभ कुमार और सतीश कुमार ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं भक्त गणपत सिंह,सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह,महेश सिंह,सतीश, प्रमोद सिंह सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर हवन-पूजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह दक्षिण मुखी हनुमान जी का मंदिर अत्यंत चमत्कारी माना जाता है, जहां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube