ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेजड़े के बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 14 views
खेजड़े के बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर क्षेत्र के खेजड़े स्थित बालाजी मंदिर (डीसीएम क्षेत्र) में गुरुवार, ०2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6:00 बजे भक्तजनों द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूरे विधि-विधान के साथ सुंदरकांड का पाठ किया, जिसके पश्चात आरती का आयोजन किया गया।
इस दौरान पंडित नरेंद्र तिवाड़ी द्वारा बालाजी महाराज को लड्डू, कचौरी, पूड़ी और आलू की सब्जी का भोग अर्पित किया गया। भोग के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ तथा शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम सैनी सहित सुरेश गुलाटी,चंद्र प्रकाश गोस्वामी,रघुनंदन, प्रदीप सक्सेना,रमेश विजयवर्गीय, सीता विजयवर्गीय,कांता शर्मा, सावित्री शर्मा,रीटा गुलाटी,सीमा शर्मा,चंद्रकला शर्मा और सुमन शर्मा सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। डॉ. शर्मा ने बालाजी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आगे भी इसी तरह धूमधाम से आयोजित किए जाते रहेंगे। रात्रि को मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube