ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर महोत्सव में चावल के व्यंजनों की धूम, थारू संस्कृति भी बनी आकर्षण का केंद्र

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 13 views
बलरामपुर महोत्सव में चावल के व्यंजनों की धूम, थारू संस्कृति भी बनी आकर्षण का केंद्र

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ में इस बार चावल से बने विविध व्यंजनों की खास चर्चा देखने को मिल रही है। महोत्सव में आए लोग पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाते नजर आए, जिससे खाद्य स्टॉलों पर विशेष रौनक बनी हुई है।
महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सुविधाओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित ढंग से कराई गई है, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन द्वारा एक आकर्षक सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके तहत किसी भी स्टॉल से 100 रुपये की खरीदारी करने पर उपभोक्ताओं को एक कूपन दिया जा रहा है। इन कूपनों का ड्रा 5 अप्रैल 2026 को निकाला जाएगा, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसके साथ ही महोत्सव में थारू जनजाति द्वारा बनाए गए पारंपरिक व्यंजन एवं हस्तनिर्मित आभूषण भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आगंतुक न केवल इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि थारू संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की सराहना भी कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, बलरामपुर महोत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यहां संस्कृति, स्वाद और जागरूकता का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube