ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपल्दा में सड़कों के भ्रष्टाचार पर MLA चेतन पटेल का 'रणघोष': कोलाना मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात, जनता का सैलाब उमड़ा

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 17 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

पीपल्दा में सड़कों के भ्रष्टाचार पर MLA चेतन पटेल का 'रणघोष': कोलाना मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात, जनता का सैलाब उमड़ा।


कोटा/पीपल्दा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों में हो रही भारी लापरवाही के खिलाफ आज पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। विधायक चेतन पटेल कोलाना के नेतृत्व में कोटा-श्योपुर मार्ग (कोलाना मोड़) पर विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।

मौके पर तनावपूर्ण शांति, पुलिस का भारी जाब्ता
प्रदर्शन की गंभीरता और उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर है, वहीं विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं।


मुख्य आरोप: "जनता के पैसों का बंदरबांट नहीं चलेगा"
विधायक चेतन पटेल ने विभाग और ठेकेदारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि:
समय सीमा पार, काम अधूरा: कोलाना से गणेशगंज रोड का काम अवधि खत्म होने के बावजूद अधूरा क्यों है?
घटिया निर्माण: नई बनी सड़कें पहली बारिश या कुछ ही महीनों में क्यों टूट रही हैं? इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।


भ्रष्टाचार पर प्रहार: क्षेत्र की जनता धूल और गड्ढों के कारण हादसों का शिकार हो रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


"यह सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि पीपल्दा की जनता के हक की लड़ाई है। जब तक सड़कों का कायाकल्प नहीं होगा, हम झुकेंगे नहीं।"
— चेतन पटेल कोलाना (विधायक, पीपल्दा)

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube