ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 28 views
भारतीय विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

दसवीं, बारहवीं विज्ञान तथा कला वर्ग के विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट परिणाम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के कारोठ रोड स्थित भारतीय विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड तथा बारहवीं विज्ञान एवं कला वर्ग के उत्कृष्ट परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को माला व साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बारहवीं विज्ञान वर्ग में ज्योति सैनी ने 94.60 प्रतिशत, साधना कुमारी महावर ने 94.40 प्रतिशत, रचना कंवर व तनिष्क वर्मा ने 91.60 प्रतिशत, मुस्कान तिवाड़ी ने 90.60 तथा कृष्णा सैनी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कला वर्ग में कुमकुम शर्मा व शिवानी शर्मा ने 91.60 प्रतिशत तथा तन्नु सैन ने 90.00 प्रतिशत अंक हासिल किए।
दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वंश शर्मा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवशंकर शर्मा ने 95.50 प्रतिशत, रूद्रप्रताप सिंह चौहान ने 95 प्रतिशत, मुस्कान सैनी ने 94.50 प्रतिशत, अनिश प्रजापत ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंतिमा सैन, मयंक सैनी, हार्दिक शर्मा, हिमांग जैमन, गौरव मीना, रिषिता मीना व सलोनी नरूका सहित अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय पिछले 15 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और यहां हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग एवं कृषि संकाय की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय स्टाफ, गुरुजनों और अभिभावकों को दिया। इस अवसर पर पूर्णिमा सैन, वैभव पंवार, कालूराम सैनी, छोटेलाल बैरवा, रिंकू सैनी, सुरेन्द्र सिंह गहलोत, सुनील कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube