ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अवैध शराब के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन; 16 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 20 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


अवैध शराब के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन; 16 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।


देवली मांझी (कोटा)।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली मांझी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि उमरहेड़ी रोड, खण्डगांव के पास भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सांगोद) रामकल्याण मीणा और वृत्ताधिकारी नरेन्द्र जैन के सुपरविजन में देवली मांझी थानाधिकारी (प्रो. RPS) अंकित कुडी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


पकड़ा गया शातिर आरोपी
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पुत्र भैरूलाल गुर्जर (निवासी बालूहेड़ा) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16 पेटी अवैध देशी शराब सादा बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube