ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला स्तरीय विशाल अम्बेडकर जयन्ती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह के उपलक्ष में सोलंकी इवेंट शाहपुरा पर सभा आयोजित की गई

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 115 views
जिला स्तरीय विशाल अम्बेडकर जयन्ती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह के उपलक्ष में सोलंकी इवेंट शाहपुरा पर सभा आयोजित की गई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-मांडल में जिला स्तरीय विशाल अम्बेडकर जयन्ती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह व भव्य वाहन रैली के उपलक्ष पर सोलंकी इवेंट शाहपुरा में सभा आयोजित की गई जिसमें मांडल, कोटडी, बनेड़ा से अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के सदस्य आये।जिसमे अम्बेडकर विचार मंच संस्थान मांडल के अध्यक्ष कालूराम खटीक व सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह व भव्य वाहन रैली का आयोजन रखा जाएगा जिसमे सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए और शिक्षा,सम्मान,स्वाभिमान के इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाए।
यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक वाहन रैली निकाली जाएगी जिसका रूट अम्बेडकर नगर मेजा रोड, बम चौराया,तेजाजी चौक, गाडरी मोहल्ला,भीम रोड, रेगर मोहल्ला,रामदेव जी मन्दिर, रोडिया का भैरू जी,गोपाल द्वारा,तड़बा मोहल्ला,निलघरो का चौक, बड़ा मन्दिर, जाटों का मोहल्ला,खटीक मोहल्ला,रेगरो का मोहल्ला चौराया,मालियों का मंदिर,शक्कर कुड़ी,चांद बाग,बस स्टैंड व राजीव गांधी खेल स्टेडियम पहुचेगी।
जहा पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जो 10 वी,12 वी में 80% से ऊपर अंक प्राप्त किये है व उत्कृष्ट कार्य करने वाले,शिक्षक,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व अन्य सभी श्रेणी जैसे खेल के मैदान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को संम्मानित किया जायेगा।
उत्कृष्ट कार्य व प्रतिभावान को एक फॉर्म भरना होगा और टोकन लेना होगा उसी व्यक्ति को ही संम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह का कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम मांडल में दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
इस कार्यक्रम में बाहर से मुख्य वक्ता जगदीश सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रभुलाल ऐरवाल राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष,रामस्वरूप अहीरवाल चांदीवाले जयपुर,शोएब खान पूर्व वायुसेना अधिकारी, भैरू लाल सरगना उद्योगपति,राकेश मीणा भीलवाड़ा पत्रकार राष्ट्रीय सचिव ,राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच दिल्ली,राजेन्द्र खटीक शाहपुरा भीलवाड़ा पत्रकार, विमला देवी दिल्ली,ममता गुर्जर मातृ धर्म प्राइवेट लिमिटेड प्रोपर्टीज,पंकज डिडवानिया जिलाध्यक्ष भीम आर्मी भीलवाड़ा, हीरा लाल बैरवा जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा,मुकेश मीणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सवाईपुर सीनियर लोको पायलट, लोकेश बिड़ला MSP प्रदेश सचिव राजस्थान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
शाहपुरा में हुई 14 अप्रैल 2026 की सभा मे मांडल से कालूराम खटीक अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के अध्यक्ष, जीवन ऐरवाल अध्यक्ष आयोजन समिति व सचिव,शिवलाल मांडल कोषाध्यक्ष, कवर लाल मीडिया प्रभारी, किशन मेघवंशी मांडल, शाहपुरा से अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर, भैरू लाल सौलंकी सोलंकी इवेंट,राजेन्द्र खटीक, रमन बैरवा व दीपक कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube