ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सेफ सिटी योजना: 85.98 लाख से नगर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 30 प्रमुख स्थानों पर रहेगी निगरानी

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 23 views
सेफ सिटी योजना: 85.98 लाख से नगर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 30 प्रमुख स्थानों पर रहेगी निगरानी

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
नगर को सुरक्षित और आधुनिक निगरानी व्यवस्था से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सेफ सिटी योजना के तहत शासन द्वारा 85 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के प्रयासों से यह योजना साकार रूप ले रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर के लगभग 30 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां आधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
इन स्थानों में वीर विनय चौराहा, अचलापुर तिराहा, काली मंदिर, पीपल चौराहा, घास मंडी, ब्लाक चौराहा, पूजा टेंट गली, भगवतीगंज चौराहा, संतोष माता मंदिर चौराहा, पानी टंकी रोड, नहर बालागंज, चौक रोड, चौक बाजार, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, पुरानी ट्यूबलक के पास चौराहा, अंबेडकर चौराहा, तुलसीपुर रोड चौराहा, ड्योढ़ी चौराहा, काली माई थान तिराहा, नई बाजार चौराहा, बड़ा पुल चौराहा, झारखंडी क्षेत्र, चुकी नाका तिराहा, मेजर साहब चौराहा, भंडार खाना चौराहा, जिला अस्पताल के पास, जिला पंचायत तिकोना, रविदास मंदिर, गेल्हापुर मंदिर, माली टोला चौराहा और काले बाबू प्लाट तिराहा शामिल हैं।
योजना के तहत सभी कैमरों को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम बताया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस योजना के लागू होने से शहर की कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube