ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक्शन मोड में कोटा ग्रामीण एसपी: सुजीत शंकर का कैथून थाने में 'सरप्राइज' रेड, बिगड़े तेवर देख पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 38 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


एक्शन मोड में कोटा ग्रामीण एसपी: सुजीत शंकर का कैथून थाने में 'सरप्राइज' रेड, बिगड़े तेवर देख पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप।

कैथून कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर आज सुबह अचानक कैथून थाने पहुंचे, तो वहां तैनात जवानों और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बिना किसी तामझाम और पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी ने सीधे थाने के रिकॉर्ड रूम, हवालात और मालखाने का रुख किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
"थाने आने वाला हर पीड़ित भगवान है, व्यवहार सुधारें"
एसपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास लेते हुए कड़े निर्देश दिए कि थाने की चौखट पर आने वाले हर परिवादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा, "आम आदमी जब मुसीबत में होता है तभी पुलिस के पास आता है, उसे न्याय और सहानुभूति दोनों मिलनी चाहिए।"


स्वच्छता और ईमानदारी का 'मंत्र' एसपी सुजीत शंकर ने थाने की हर शाखा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के परिसर में साफ-सफाई रखने और सरकारी दस्तावेजों के सही रख-रखाव के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता बरतने की नसीहत देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार या कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube