ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर रंजन का तबादला, डाॅ. मंजु को जिले की कमान

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 55 views
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर रंजन का तबादला, डाॅ. मंजु को जिले की कमान

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


राजस्थान सरकार, कार्मिक (क-1) विभाग ने अपने पत्रांक प.5 (1) कार्मिक/क-1/2026 दिनांक : 31 मार्च को राजस्थान के 65 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है । जारी आदेश मे जिले के कलेक्टर आलोक रंजन को जोधपुर जिला कलेक्टर लगाया वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डाॅ. मंजु को गंगानगर से चित्तौड़गढ़ लगाया है। वहीं डॉ. जोगा राम होंगे शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज, राजस्थान, जयपुर एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान जयपुर, राजन विशाल होंगे मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर , कन्हैयालाल स्वामी होंगे संभागीय आयुक्त, जोधपुर से नकाते शिवप्रसाद मदन होंगे प्रबंध निदेशक, ऊर्जा विकास एवं IT सर्विसेज, जयपुर, संदेश नायक को लगाया जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर , शिवांगी स्वर्णकार को लगाया विशिष्ट शासन सचिव वित्त विभाग, जयपुर , अनुपमा जोरवाल को लगाया जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर , ओम प्रकाश कसेरा को लगाया आयुक्त नगर निगम, जयपुर , नमित मेहता को लगाया आयुक्त आबकारी एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, नम्रता वृष्णि को लगाया विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम जयपुर, अरविंद कुमार पोसवाल को लगाया आयुक्त आवासन मंडल, जयपुर कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
वहीं 2015 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत जैन जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर अपने पद के कार्य के साथ-साथ अध्यक्ष, बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर के पद का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक संपादित करेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube