ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा की बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 31 views
शाहपुरा की बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म
शाहपुरा-धनबाद फिल्म सिटी (झारखंड) की टीम जल्द पहुंचेगी शाहपुरा, प्रेरणादायक सफर को मिलेगा नया मंच

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा की लाडली बेटी और ‘ग्रीन लिटिल बेबी’ के नाम से प्रसिद्ध बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने समर्पण, मेहनत और जुनून से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके कार्यों की गूंज अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रही, बल्कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।
इन्हीं उल्लेखनीय और प्रेरणादायक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए अब श्रेया कुमावत के जीवन और उनके पर्यावरणीय कार्यों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेगी।
झारखंड के धनबाद फिल्म सिटी से फिल्म निर्माता-निर्देशक शत्रुघ्न महतो एवं उनकी टीम शीघ्र ही शाहपुरा पहुंचकर फिल्म की शूटिंग प्रारंभ करेगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
“श्रेया कुमावत पर बनने वाली यह फिल्म न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों को उजागर करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र और राज्य का नाम भी रोशन करेगी तथा देश की युवा पीढ़ी को एक नई दिशा प्रदान करेगी।”
प्रकाश चंद्र रेगर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, शाहपुरा
इस गौरवपूर्ण पहल में सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपनी सहभागिता निभाते हुए शहर की इस प्रतिभाशाली बेटी को सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि यह प्रेरणादायक संदेश देश-विदेश तक पहुंच सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube