ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नांगल गंगा गुरु में किसानों की बैठक आयोजित, भूमि अवाप्ति पर उठी आवाज।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 34 views
नांगल गंगा गुरु में किसानों की बैठक आयोजित, भूमि अवाप्ति पर उठी आवाज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी - नेशनल हाईवे-921 के तहत भूमि अवाप्ति से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर नांगल गंगा गुरु क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में कोठी नारायणपुर से महुआ तक प्रभावित किसानों के लिए “अवाप्त भूमि पीड़ित किसान संघर्ष समिति” द्वारा आयोजित की गई।
बैठक में अलवर लोकसभा क्षेत्र के सांसद केदार नाथ शर्मा एवं भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकर्ता एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा ने किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी भूमि के उचित मुआवजे और अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं।
बैठक के दौरान किसानों की अवाप्त की जा रही भूमि का विवरण लेकर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि मुआवजा मिलने के बावजूद उनकी आजीविका का मुख्य साधन छिन जाएगा, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
किसानों ने मांग रखी कि उन्हें डीएलसी रेट से कम से कम चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए। साथ ही भूमि पर बने बोरवेल,मकान,दुकान, पेड़-पौधों आदि का भी वर्तमान बाजार दर के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर भगवान सहाय, सिब्बा,राजेंद्र,जीतू,रोहन, शिवदत्त शर्मा,घुरमल सहित कई किसान मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube