ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी में व्यवस्थापकों की हड़ताल जारी, किसानों को हो रही परेशानी।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 107 views
रैणी में व्यवस्थापकों की हड़ताल जारी, किसानों को हो रही परेशानी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी उपखंड क्षेत्र की शाखा में कार्यरत व्यवस्थापक 27 फरवरी 2026 से लगातार हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते किसान अपने किशान ऋण जमा नहीं करा पा रहे हैं और बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को शाखा के कुलदीप शर्मा व हरीराम बैरवा द्वारा बताया जा रहा है कि रैणी शाखा के सभी व्यवस्थापक पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। व्यवस्थापकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो ०1 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
हड़ताल पर बैठे व्यवस्थापक शाखा के बाहर धूप में लगातार धरना दे रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से कुलदीप शर्मा (माजवाड़), नरेंद्र शर्मा,सुखदेव धाकड़, कुलदीप साहू,विष्णु उपाध्याय, ज्वाला राम,हरी बैरवा,सुरेश तिवाड़ी,किशन मीना,संतोष पटेल,मनोज शर्मा सहित अन्य व्यवस्थापक शामिल हैं।
व्यवस्थापकों ने कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की होती नजर आ रही है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, किसानों ने भी जल्द समाधान की मांग की है ताकि वे अपने ऋण संबंधी कार्य समय पर कर सकें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube