ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शक्ति पीठ धनोप माता मंदिर के दानपात्र से 26 लाख 69 हजार 927 रुपये निकले

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 68 views
शक्ति पीठ धनोप माता मंदिर के दानपात्र से 26 लाख 69 हजार 927 रुपये

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

फूलियाकलां-धनोप गांव स्थित धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला गया जिसमे मंदिर के दानपात्र से 26 लाख 69 हजार 927 रुपए की राशि निकली।यह राशि पिछले 26 दिनों में भक्तों द्वारा दान की गई थी।
मंदिर पुजारी योगेश पंडा ने बताया कि आरती से पूर्व सुबह 7 बजे मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की उपस्थिति में दानपात्र खोला गया और राशि की गणना की गई। मंदिर अध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल एसपी एस. एस. राणावत ने इसकी पुष्टि की।
नवरात्र के बाद यह दानपात्र पुजारियों, मंदिर कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं के समक्ष खोला गया। 26 दिनों में प्रतिदिन औसतन एक लाख रुपये से अधिक की राशि जमा हुई, जिसे भक्तों की माता रानी के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।
दानपात्र से निकली राशि की गिनती में लगभग छह घंटे का समय लगा। गिनती का कार्य सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और देर तक चला।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube