ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांदीकुई के वार्ड 27 में घायल गौ माता का रेस्क्यू, हिंगोनिया गौशाला भेजा गया।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 47 views
बांदीकुई के वार्ड 27 में घायल गौ माता का रेस्क्यू, हिंगोनिया गौशाला भेजा गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई शहर के वार्ड नंबर 27 में एक करीब 22 वर्षीय गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि गौ माता का एक पिछला पैर टूट गया था, जिससे वह उठने-चलने में असमर्थ थी।
सूचना मिलते ही जीव जंतु प्रेमी व सर्प प्रेमी गौसेवक मुकेश सैनी सहित गौ सेवक टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए गौ माता का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मुकेश सैनी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन की सहायता से जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला भेजा गया।
गौ सेवकों की इस त्वरित कार्यवाही से एक बेजुबान पशु को समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube