ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्ट्रीट लाइट शिकायत के बाद भी समाधान नहीं—समाजसेवी ने अपने खर्च से कराई मरम्मत

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 36 views
स्ट्रीट लाइट शिकायत के बाद भी समाधान नहीं—समाजसेवी ने अपने खर्च से कराई मरम्मत

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा उत्तर प्रदेश गोण्डा। कर्नलगंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला भैरोनाथ पुरम में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यहां के निवासी युवा समाजसेवी साजिद सिद्दीकी ने कई‌ बार संबंधित विभाग से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगी कई लाइटें लंबे समय से खराब थीं,जिससे रात के समय आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर समाजसेवी साजिद सिद्दीकी ने खुद पहल करते हुए अपने निजी खर्च से खराब लाइटों की मरम्मत कराई। साजिद सिद्दीकी का कहना है कि अभी भी कुछ लाइटें ऐसी हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन लाइटों को बदलवाया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो मोहल्ले के लोग आपस में चंदा इकट्ठा कर लाइट लगाने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही कहीं न कहीं प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने और जल्द समाधान कराने की मांग की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube