ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पत्रकार रवि गर्गवंशी (रवि शुक्ल) की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 34 views
पत्रकार रवि गर्गवंशी (रवि शुक्ल) की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा उत्तर प्रदेश गोंडा। जनपद में पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न और पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कथित हमले के खिलाफ जनपद गोंडा में पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जनपद गोंडा के बैनर तले शनिवार को पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एवं आईजी देवीपाटन रेंज गोंडा को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार की ससम्मान रिहाई व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही न्याय की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष एमडी मौर्य के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में पत्रकार पवनदेव सिंह, लखनलाल मिश्रा, अमरेश प्रजापति, महेश गोस्वामी, कुलदीप शुक्ल, कांशीराम मौर्य, अनुराग मिश्र, सुधीर पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अंकज मिश्र, सलीम अहमद खान, सुधीर तिवारी, श्यामफूल तिवारी, खुशबू कनौजिया, ज्ञान प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि पत्रकार रवि गर्गवंशी उर्फ रवि प्रकाश शुक्ल निवासी बलरामपुर को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया,जो बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। पत्रकारों ने इसे न केवल एक व्यक्ति विशेष पर कार्रवाई बताया, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार दिया। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज सदैव निष्पक्ष और निर्भीक होकर जनहित के मुद्दों को उठाता है। ऐसे में किसी पत्रकार के साथ इस प्रकार की कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं गई हैं कि पत्रकार रवि गर्गवंशी (रवि शुक्ल) की ससम्मान रिहाई कराकर प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, अवैधानिक गिरफ्तारी में संलिप्त दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाया जाए भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। पत्रकारों ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प दोहराया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube