ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन गरुड़': 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 24 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन गरुड़': 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार।

रानपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।

कोटा शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ कोटा पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गरुड़' के तहत रानपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक शातिर तस्कर को धर दबोचा, जिसके कब्जे से आधा किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की गई है।
गश्त के दौरान गिरफ्त में आया तस्कर
जानकारी के अनुसार, थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी (IPS प्रोबेशनर) के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया, जिसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली।
508 ग्राम अफीम बरामद
पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद बैग में एक पारदर्शी थैली मिली, जिसमें काला पदार्थ भरा हुआ था। जांच करने पर वह अवैध अफीम पाई गई। तौल करने पर अफीम का कुल वजन 508 ग्राम (पैकिंग सहित) निकला। पुलिस ने तुरंत अफीम और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
कौन है गिरफ्त में आया आरोपी?
पकड़े गए आरोपी की पहचान पोलू (40 वर्ष), पुत्र रामू, जाति गुर्जर के रूप में हुई है, जो रानपुर क्षेत्र के अमरकुआं ढाणी का निवासी है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह अफीम कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी के साथ उप निरीक्षक भीमसिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, विश्वेन्द्र, योगेन्द्र, विश्वेन्द्र और भूपेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube