ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हाड़ौती के 'शेर' विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा का जलवा: राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल, युवाओं में भारी उत्साह!

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 33 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


हाड़ौती के 'शेर' विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा का जलवा: राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल, युवाओं में भारी उत्साह!


कोटा राजस्थान की राजनीति में युवा तुर्कों की नई पौध अब प्रदेश की कमान संभालने को तैयार है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित 'परफॉर्मर सूची' जारी कर दी है। इस सूची में पूरे हाड़ौती क्षेत्र (कोटा संभाग) से कद्दावर युवा नेता और कोटा देहात के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा का नाम शामिल होने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
दिल्ली में लगा मुहर, संघर्ष की हुई जीत
पानाहेड़ा के नाम पर यह मुहर दिल्ली में आयोजित हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू के बाद लगी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई की मौजूदगी में हुए इस चयन ने साफ कर दिया है कि पार्टी अब जमीन पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दे रही है।
कोटा विश्वविद्यालय से दिल्ली तक का सफर
विजय प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर संघर्ष और जनसेवा की मिसाल रहा है। कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी धाक जमाई और वर्तमान में कोटा देहात के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्हें 30 चुनिंदा प्रत्याशियों की सूची में जगह मिली है।
हाड़ौती में खुशी की लहर
जैसे ही पानाहेड़ा का नाम सूची में आया, पूरे हाड़ौती क्षेत्र के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि विजय प्रताप सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने से न केवल संभाग में कांग्रेस मजबूत होगी, बल्कि पूरे राजस्थान के युवाओं को एक नया और ऊर्जावान नेतृत्व मिलेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube