ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सालवा खुर्द में हनुमान गौशाला के उद्घाटन उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कल से

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 72 views
सालवा खुर्द में हनुमान गौशाला के उद्घाटन उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कल से

​पीपाड़ शहर। ग्राम पंचायत सालवा खुर्द में हनुमान गौशाला के भव्य उद्घाटन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं नानी बाई का मायरा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।​गौ भक्त राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ कल मंगलवार को सुबह 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में 551 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से गौशाला तक पहुंचेंगी।​दास हनुमान गौशाला परिसर में आयोजित होने वाली इस कथा का वाचन कथावाचक कौशिक महाराज के मुखरविंद से किया जाएगा। कथा का आयोजन 31 मार्च से 9 अप्रैल तक निरंतर चलेगा,जिसमें भक्तगण श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रसंगों और नानी बाई का मायरा का आनंद ले सकेंगे।​पोस्टर विमोचन के अवसर पर क्षेत्र के ​सुखदेव सुथार ,​रघुनाथ माली ​श्रीराम सांखला, भूराराम चौधरी, आदान सिंह ,​महेंद्र सिंह ,जयराम गोदारा ,​श्याम सुथार,खेवराज माली ​देवाराम सुथार, कैलाश सुथार, शिव प्रकाश आसोपा,​भगवान सेन, संपत गोदारा, अशोक गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।​गौशाला प्रबंधन और ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त गौ भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube