ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रथम विशाल जागरण का आयोजन ०2 अप्रैल को।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 37 views
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रथम विशाल जागरण का आयोजन ०2 अप्रैल को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-टहटडा़- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के टहटड़ा गांव में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ०2 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रथम विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे से पंचायत भवन के पास, पध्वारी माता मंदिर के निकट आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भक्तजनों को श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं भक्ति रस में सराबोर करना है। इस भव्य जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार संजय राजस्थानी (राजगढ़), मनोज गुप्ता (मालाखेड़ा), राखी शर्मा (अलवर), सतीश सिंघानिया (अलवर), सोनिया अरोरा (कानपुर), शिवम शर्मा (राजगढ़) एवं हेमराज (राजगढ़) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के विधायक मांगेलाल मीना उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बन्नाराम मीना (भाजपा प्रत्याशी) शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता करेंगे।
जागरण के दौरान राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अलौकिक झांकियां एवं दिव्य दरबार प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें शिव अघोरी तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, फूलों की होली, बाहुबली हनुमान जी, पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी हेमंत दीवान (बबेली) निभाएंगे। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंडित.कैलाश चंद शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
समस्त ग्रामवासी टहटड़ा द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube