ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रतिभाओं का सम्मान व मेगा पीटीम का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 278 views
प्रतिभाओं का सम्मान व मेगा पीटीम का आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के उपखंड क्षेत्र राशमी में दयानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान,जाडाना द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार पुनः शानदार प्रदर्शन करते हुए उपखंड क्षेत्र में दबदबा कायम रखा | संस्थाप्रधान के .सी .नायक ने बताया कि प्रथम स्थान कृष्णा अहीर 91.67% , द्वितीय स्थान खनक शर्मा 91% , तृतीय स्थान कोमल तेली 90.83 % का रहा | संस्थान के 33 विद्यार्थियों में से 31 प्रथम श्रेणी तथा 2 द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण हुए | जिसमे 23 विद्यार्थियों ने 75% या अधिक अंक प्राप्त कर उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा 12 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता प्राप्त की ।
सभी विद्यार्थियों को अभिभावक- शिक्षक बैठक (PTM) में दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया|। आयोजित मेगा पीटीम में शिक्षक - अभिभावक में स्थानीय वार्षिक परीक्षा ,बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए विस्तृत चर्चा कर विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित करने के लिए विचार साझा किए , निरंतर अध्ययन के प्रति जागरूकता जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को सत्र प्रारंभ से ही विद्यालय वातावरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने , विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भूमिका के लिए विस्तृत चर्चा व सहयोग की अपील गई| मेगा पेटीएम में अभिभावक विष्णु सोनी, देवी लाल तेली, जगदीश चंद्र अहीर , सरपंच प्रतिनिधि जाडाना मुकेश तिवाडी,गोवर्धन लाल शर्मा, देव नारायण शर्मा ,नारायण लाल पुर्बिया ,किशन तिवाडी जाड़ाना, रामेश्वर लाल अहीर उपरेड़ा, मुकेश सुखवाल,पीयूष शर्मा, दीनदयाल शर्मा रूद, भेरूलाल ,बद्रीलाल, मदन लाल मुरोली, नारायण सुथार पावली तथा संस्थान के सोनू कुमार विजयवर्गीय, प्रकाश चन्द्र नायक ,आशा पीयूष , गोवर्धन लाल पुर्बिया ,प्राची भाटी ,दिव्या कीर ,ललिता तिवाड़ी ,सुगना सालवी ,राधेश्याम नायक ,विजयाबाला शर्मा ,बबीता कुम्हार ,शिल्पा पारीक ,करीना लोहार , अनीता रेगर ,किशन लाल ,जगदीश चन्द्र ,गोपाल लाल , विनोद कुमार ,जितेन्द्र ,उदय लाल ,मन्नू देवी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube