ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अशोक मीणा का नेशनल पैरा कबड्डी में हुआ चयन।

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 26 views
अशोक मीणा का नेशनल पैरा कबड्डी में हुआ चयन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी उपखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि गांव टोडा निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अशोक कुमार मीणा का चयन 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में किया जाएगा, जहां वे राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अशोक कुमार मीणा, देवी सहाय मीणा के पुत्र हैं और अपनी खेल प्रतिभा के दम पर लगातार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। वे केवल कबड्डी ही नहीं, बल्कि भाला फेंक, दौड़, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
अब तक अशोक मीणा ०9 बार नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उनके शानदार खेल प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने राज्य स्तर पर 15 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें ०7 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
अशोक मीणा के नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में चयन होने पर क्षेत्रवासियों,खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube