ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजपुर बड़ा में गौसेवकों ने बचाई नंदी महाराज और गौ माता की जान।

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 68 views
राजपुर बड़ा में गौसेवकों ने बचाई नंदी महाराज और गौ माता की जान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजपुर- राजपुर बड़ा क्षेत्र में मानवता और गौ सेवा का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। यहां एक नंदी महाराज और एक गौ माता को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। चोटें इतनी गहरी थीं कि दोनों के शरीर में कीड़े पड़ गए थे, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।
इस गंभीर स्थिति की सूचना स्थानीय गौ सेवक एवं पूर्व सरपंच महेंद्र कुमार (गुरुजी) ने तुरंत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी को दी। सूचना मिलते ही सुरेश पुजारी अपने साथी गौ सेवकों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए दोनों पशुओं का उपचार शुरू कराया।
गौ सेवकों की तत्परता और सेवा भाव के चलते नंदी महाराज और गौ माता की जान बचाई जा सकी। इस सेवा कार्य में सुरेश पुजारी, अमर सिंह गुर्जर, बच्चू राम रैबारी, महेंद्र कुमार गुरुजी, राजेश गुर्जर और श्याम चौधरी सहित अन्य स्थानीय गौ सेवक उपस्थित रहे।
इस पुनीत कार्य के लिए सभी गौ सेवक बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने समय रहते मानवता का परिचय देते हुए दो बेजुबान जीवों की जान बचाई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube