ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शनिमहाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला 16 अप्रैल से, तैयारियां शुरू

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 22 views
शनिमहाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला 16 अप्रैल से, तैयारियां शुरू

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार उपखंड क्षेत्र कपासन के आली गांव स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शनि महाराज आली में बैशाखी अमावस्या के अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज 16 अप्रेल को होगा। शनि महाराज आली मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंन्द्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ 16 अप्रैल को मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना एवं हवन शांति के साथ होगा। इस दौरान मुख्य मंदिर सहित नवग्रह मंदिर पर नवीन ध्वजाएं चढ़ाई जाएगी। श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि मेला ग्राउंड स्थित रंगमंच पर तीनों दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेला रंगमंच पर सोलह अप्रैल रात्रि नौ बजे हंसा रंगीली एंड पार्टी के बैनर तले आयोजित भजन संध्या में भजन गायक धनराज कोशीथल, कोमेडियन दिनेश छैला एवं साया मेवाड़ी भजनो की प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि ग्यारह बजे से प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियों दी जाएगी। सत्रह अप्रैल को चामुण्डा म्यूजिकल ग्रुप सिंहपुर तथा महाकाल ग्रुप कोटा के बैनर तले भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन गायक समीर सरगम कोटा, कोमेडियन रमेश कुमावत तथा नृत्यांगना काजल मेहरा, कृष्णा, कोमल रंगीली, पिंकी, मुस्कान प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियों की भी प्रस्तुतियां दी जाएगी। अठारह अप्रैल को आयोजित भजन संध्या में भजन गायक तिल केश सुथार, तृषा सुथार, पुरण गुर्जर, शालू नागौरी, पूजा राजस्थानी, सोनू सैनी मेला रंग मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंत्री छगन लाल गुर्जर ने बताया कि मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। कमेटी की ओर से मेला ग्राउंड परिसर में अस्थाई दुकानों के लिए जगह आंवटन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। अप्रैल माह में गर्मी की तीव्र प्रकोप को देखते हुए प्रभु श्री शनिदेव के श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु छाया एवं शीतल पेयजल का उचित प्रबंध किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube