ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संभागीय आयुक्त ने कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 140 views
संभागीय आयुक्त ने कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्याय शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा एवं लेखा शाखा सहित उपखंड कार्यालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*गंगरार उपखंड कार्यालय का भी किया निरीक्षण*

संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने इस दौरान गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube