ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

94.50% अंक लाकर अंकित राजपूत ने बढ़ाया गांव का मान, हुआ भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 49 views
94.50% अंक लाकर अंकित राजपूत ने बढ़ाया गांव का मान, हुआ भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र अंकित राजपूत ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। अंकित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोह में अध्ययनरत हैं। उनके पिता का नाम मुकेश सिंह है।
लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव सारंगपुरी में जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित का नोटों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर परिवार के प्रबुद्धजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंकित राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से ही यह सफलता संभव हो सकी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube