ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेगा पीटीएम बैठक में विधार्थी का किया सम्मान

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 14 views
मेगा पीटीएम बैठक में विधार्थी का किया सम्मान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दरखा का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश खटीक ने बताया कि कक्षा 10 में 37 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए इसमें से 15 छात्र प्रथम श्रेणी, 18 छात्र द्वितीय श्रेणी ,04 छात्र तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण हुए। 03 छात्रा गार्गी पुरस्कार। छात्र मुरलीधर धाकड ने 93.33% अंक प्राप्त कर ब्लॉक में पांचवा स्थान प्राप्त किया।मेगा पेटीएम में श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान अध्यक्ष अशोक शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण सुथार ,ब्लॉक केरियर काउंसलर अमित जोशी, शक्ति सिंह ने छात्रा का स्वागत सम्मान किया। उपप्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जाट ने स्थानीय परीक्षा परिणाम व नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने की जानकारी दी। स्थानीय विद्यालय के रमेश चंद मीणा व्याख्याता, राजकुमार नायक व्याख्याता ,रवि श्रोत्रिय, केपीजैन ,अमर सिंह राठौड़, रामहेत ,दुर्गा शंकर आमेटा ,कुलदीप मीणा आदि उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube