ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सुशासन पखवाड़ा: विकास रथ यात्रा पहुंच रही सरकार की उपलब्धियां बताने, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 27 Dec 2025 · 197 views
सुशासन पखवाड़ा: विकास रथ यात्रा पहुंच रही सरकार की उपलब्धियां बताने, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दैनिक शुभ भास्कर मोहन सिंह राजस्थान चित्तौड़गढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित 'सुशासन पखवाड़े' के तहत राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में 'विकास रथ' विकास की नई अलख जगा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से सरकार अपनी 2 साल की उपलब्धियों का 'रिपोर्ट कार्ड' सीधे जनता के सामने पेश कर रही है।
आज शनिवार को रावतभाटा के जावदा निमड़ी क्षेत्र के बस्सी ग्राम पंचायत से विकास रथ यात्रा शुरू हुई, बस्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास रथ का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया,तत्पश्चात राजपुरा, मंडेसरा में विकास यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान भाजपा किसान नेता एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने आमजन को संबोधित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने हर व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजना को पहुंचाने की अपील की ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे की अवधारणा साकार हो की बात कही।
रथों पर आधुनिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जो सरकार की प्रमुख योजनाओंजैसे किसान सम्मान निधि में वृद्धि, ₹450 में गैस सिलेंडर, और लाडो प्रोत्साहन योजना का डिजिटल प्रदर्शन कर रही हैं।
रथों में सुझाव पेटिकाएं रखी गई हैं, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएँ और भविष्य के लिए सुझाव सीधे सरकार तक पहुँचा सकें।
वक्ताओं ने बताया कि सरकार ने अपने 5 साल के संकल्प पत्र के लगभग 70% वादे मात्र 2 वर्षों में पूरे कर लिए हैं। इसमें पेपर लीक पर लगाम, ERCP परियोजना को गति देना और बुनियादी ढांचे का विकास प्रमुख है। कार्यक्रम में शांतिलाल शर्मा,सुभाष सेन,गजेन्द्र सिंह जगपुरा,किशन भील, कन्हैयालाल जैन,आयुष जैन,नटवर बैरागी,कालूराम मीणा,बगदीराम भील,रामदयाल, रामचरण, दीपक भील,पीयूष जैन,दलपत सिंह, मुकेश कुमावत,किशन ओड,रणजीत जाट,हिम्मत सिंह,रामकुमार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी डूंगर लाल कश्यप,महेश शर्मा,दिलकुश जैन,विष्णु कंवर, फ़ौरु भील,मनोज मेहरा,बाबूलाल नायक, लाडदेवी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube