ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा समय की लाठी व अंतिम मुलाकात कहानी संग्रह,

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 19 views
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा समय की लाठी व अंतिम मुलाकात कहानी संग्रह,

चाहे कृष्ण कहो या राम कविता-संग्रह का लोकार्पण व भव्य कवि गोष्टी संपन्न




सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा परिवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन के तत्वाधान में डॉ उमेश शर्मा के जजेज काॅलोनी बेली रोड स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में साहित्यांजलि प्रकाशन के बैनर तले होली-मिलन, पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया।प्रकाशन के मुख्य संपादक एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के संयोजन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में चित्रकूट के सतीश बब्बा की 'अंतिम मुलाकात' कहानी-संग्रह, प्रतापगढ़ के प्रेमकुमार त्रिपाठी की 'समय की लाठी' कहानी-संग्रह एवं जौनपुर की डॉ ऐश्वर्या सिन्हा की 'राम कहो या श्याम' भजन संग्रह का विमोचन किया गया। तत्पश्चात् बब्बा के द्वारा अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में शोभा देवी स्मृति सम्मान प्रयागराज के डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र को उनके कहानी-संग्रह 'शब्द-संसार', रंजन पाण्डेय को 'श्मशान कन्या' उपन्यास, डॉ बालकृष्ण पाण्डेय को 'तुलसी का अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य' ग्रंथ, डॉ ऊषा मिश्रा को 'सबके राम' पुस्तक,उमेश शर्मा को 'उमेश शर्मा के दोहे' काव्य-संग्रह, कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को 'रोटी' कविता-संग्रह ग्रंथ, डॉ रामलखन चौरसिया को बूढ़ी माॅ कहानी-संग्रह, राकेश मालवीय 'मुस्कान' को 'नवदोहा कलश' काव्य-संग्रह, डॉ जया मोहन को कहानी-संग्रह, दयाशंकर प्रसाद को 'देहगंध' काव्य-संग्रह, रामसुख यादव को 'प्रगति क्रांति' पर, केशव सक्सेना को 'प्रेमपुजारी' काव्य-संग्रह, शम्भूनाथ श्रीवास्तव व प्रदीप सिंह को साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया।
अतिथिगण ने दीप-प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शम्भूनाथ श्रीवास्तव 'शम्भु' ने सरस्वती-वंदना की। मुख्य अतिथि, विमोचित पुस्तकों लेखक/कवि तथा डॉ रामलखन चौरसिया ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में उक्त समस्त कविगण ने आयोजित कवि-गोष्ठी में अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया।संयोजक उपाध्याय जी ने स्वागत उद्बोधन से सभी का स्वागत और अंत में आभार प्रकट किया।संचालन डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र 'विश्वबन्धु' द्वारा किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube