ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर के संस्कार स्कूल की पायल सैनी ने 10वीं बोर्ड में फहराया परचम, 97.67% अंक हासिल कर रचा इतिहास स्कूल प्रबंधन करवाएगा निशुल्क हवाई यात्रा

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 273 views
पीपाड शहर के संस्कार स्कूल की पायल सैनी ने 10वीं बोर्ड में फहराया परचम, 97.67% अंक हासिल कर रचा इतिहास

स्कूल प्रबंधन करवाएगा निशुल्क हवाई यात्रा

​पीपाड़ शहर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पीपाड शहर के स्थानीय संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा पायल सैनी पुत्री नाथूराम ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि अपने परिवार और समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।​परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर और पायल के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। पायल की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपनी सफलता का श्रेय पायल ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। पायल ने बताया कि नियमित पढ़ाई और स्कूल में कराए गए रिवीज़न टेस्ट से उन्हें परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली।विद्यालय प्रशासन के अजित गौड़ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्कार स्कूल हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है उन्होंने बताया कि पायल को निःशुल्क हवाई यात्रा भी स्कूल के और करवाई जाएगी उसकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने पायल और उनके परिवार को बधाई प्रेषित की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube