ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का कोटा में भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 239 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का कोटा में भव्य स्वागत।

पीपल्दा के युवा नेता मोनू सुमन तलाव का बढ़ा कद, प्रदेशाध्यक्ष ने दुपट्टा पहनाकर थपथपाई पीठ।

कोटा | भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में युवाओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। जोश और उत्साह के इस माहौल के बीच पीपल्दा तहसील के तलाव निवासी उभरते युवा नेता मोनू सुमन ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।


दुपट्टा पहनाकर किया विशेष सम्मान:- संगठन के प्रति मोनू सुमन की सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने स्वयं उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान गौरा ने मोनू सुमन के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और भविष्य में संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रेरित किया। प्रदेशाध्यक्ष से मिले इस विशेष सम्मान के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


युवाओं की आवाज बनेंगे मोनू सुमन:- स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए मोनू सुमन तलाव ने कहा, "भाईसाहब शंकर जी गौरा का मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने जिस तरह मान-सम्मान देकर मेरा उत्साहवर्धन किया है, मैं पूरी निष्ठा के साथ पीपल्दा क्षेत्र के युवाओं की आवाज बुलंद करूँगा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाऊँगा।"
इस अवसर पर कोटा और पीपल्दा क्षेत्र के युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड पार्षद और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे सर्किट हाउस परिसर में 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' और 'युवा मोर्चा जिंदाबाद' के नारों से माहौल गूंज उठा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube