ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेलवे फाटक बन्द रहा स्कूल छात्र छात्रों को हुई परेशानी

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 15 views
रेलवे फाटक बन्द रहा स्कूल छात्र छात्रों को हुई परेशानी। दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश। हसनपुर डगरा स्थित रेलवे फाटक 23 मार्च दिन सोमवार को मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 बजे से देर शाम तक बंद रहा। इतने घंटों की बंदी से राहगीरों, यात्रियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद रहने के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य लगातार जारी रहा। इस वजह से उस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। कई यात्रियों को पैदल ही रेलवे लाइन पार करके दूसरी ओर जाकर अपने गंतव्य के लिए वाहन पकड़ना पड़ा। दोपहिया, चार पहिया वाहनों और स्कूल बसों को बड़ी नहर, माहपुर वाले मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा। ये वैकल्पिक मार्ग संकरे होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube