ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्यालय में सादगी से मनाया गया विकास शर्मा का जन्मदिन, बच्चों संग बांटी खुशियां।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 28 views
विद्यालय में सादगी से मनाया गया विकास शर्मा का जन्मदिन, बच्चों संग बांटी खुशियां।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के बालेटा ग्राम के रा. बा. उ. मा. विद्यालय बालेटा में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के मालाखेड़ा तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा का जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके से विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने विकास शर्मा का विद्यालय में स्वागत करते हुए साफा पहनाकर एवं स्मृति स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के इस खास मौके पर विकास शर्मा ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को टॉफी और मिठाई वितरित कर खुशियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य संगीता गौड़ को साफा पहनाकर उनके द्वारा अब तक किए गए 56 बार रक्तदान व गौ सेवा कार्य के लिए की गई सेवा की सराहनीय भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संगीता गौड़ जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और ऐसे लोगों पर समाज को गर्व है।
प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने सम्मान के लिए विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हमेशा गौमाता व गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।इसी तरह गौमाता को बचाकर उनकी सेवा व सुरक्षा सभी को करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संगीता गौड़, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विकास शर्मा का जन्मदिन विद्यालय में मनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube