ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

छोटे पार्कों की मरम्मत शुरू, सीपीआई ने जताया आभार।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 18 views
छोटे पार्कों की मरम्मत शुरू, सीपीआई ने जताया आभार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव तेजपाल सैनी ने बताया कि नगर विकास न्यास को पत्र लिखकर व समाचार पत्रों के मध्यम से शहर के छोटे पार्कों की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। पार्टी द्वारा अधिशासी अभियंता मदान और सहायक अभियंता यादव से लगातार संपर्क बनाए रखने व समाचार पत्रों में खबर देने के बाद अब बुद्ध विहार क्षेत्र के छोटे पार्कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा बड़े पार्कों की समय-समय पर मरम्मत और रंग-रोगन किया जाता रहा है, लेकिन छोटे पार्क लंबे समय से उपेक्षित थे, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो रहे थे। जबकि ये पार्क घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच बनाए गए हैं, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा मिल सके।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छोटे पार्कों की मरम्मत शुरू कराने पर संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहर सचिव मनमोहन सैनी ने कहा की सामाचारों का असर होने के करण छोटे पार्को का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा की पेपर के सामाचार का हुआ असर।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube