ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ ऋतु मेहता को मिला यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 17 views
डॉ ऋतु मेहता को मिला यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में कार्यरत डॉ ऋतु मेहता, गेस्ट फेकल्टी, ने १३वीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेश ICAHFS-2026 के दौरान "जलवायु परिवर्तन के दौर में खाद्य सुरक्षा और फसल सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI एक शक्तिशाली उपकरण है" विषय पर अपनी मौखिक प्रस्तुति दी। इस कांफ्रेंस में डॉ ऋतु मेहता को "यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड" से सम्मानित किया गया। डॉ ऋतु मेहता ने डॉ दिवाकर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, उ. प्र. के साथ मिलकर "मेडिसिनल एन्ड न्यूट्रिशनल एट्रीब्यूट्स आफ मेजर हॉर्टिकल्चरल इटेबल्स" शीर्षक पर एक पुस्तक प्रकाशित की। जिसका विमोचन इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस कांफ्रेंस का आयोजन संयुक्त रूप से ICFRE - HFRI, शिमला, नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड RRS, HP एवं ISAHRD सोसाइटी द्वारा शिमला में 18-20 मार्च 2026 को किया गया। इस उपलब्धि के लिए विभागाध्यक्ष डॉ हेमलता शर्मा, डीन डॉ एम. के. महाला एवं माननीय कुलपति महोदय डॉ प्रताप सिंह ने डॉ ऋतु मेहता को बधाई दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube